श्री रंगनाथस्वामी मन्दिर श्रीरंगम -
श्री रंगनाथस्वामी अर्थात भगवान महा विष्णु को समर्पित यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण एव भव्य मन्दिर तमिलनाडू प्रान्त के त्रिचिरापल्ली जिले में स्थित है ! यह भारतवर्ष का सबसे अधिक विस्तृत एवं विशाल मन्दिर है तथा मान्यता है कि 108 दिव्य देशम मे पृथ्वी पर भगवान विष्णु का यह सबसे प्रिय स्थान है !
श्रीरंगम,वस्तुतः कावेरी नदी एवं इसी नदी की एक शाखा के मध्य स्थित एक टापू है जो इस स्थान/टापू पर स्थित मन्दिरो के परिपेक्ष्य में धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है ! श्री रंगनाथस्वामी मन्दिर स्वयं में एक छोटा सा नगर है तथा मन्दिर का गर्भ गृह, सात परिक्रमाओं एवं इक्कीस गोपुरम के मध्य स्थित है ! बाहरी दो परिक्रमाओं में रेस्टोरेंट व फल ,फूल की दुकानें भी स्थित हैं ! मन्दिर परिसर लगभग 156 एकड़ छेत्र में फैला हुआ है ! मन्दिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित राज - गोपुरम भारतवर्ष में स्थित सबसे अधिक ऊँचा ,अति सुन्दर, रोचक रंगो से परिपूर्ण एवं भव्य गोपुरम है तथा इसकी उचाई लगभग 237 फिट है ! मन्दिर की संचरना एवं वास्तुशिल्प भी अत्यंत अदभुत व दर्शनीय है ! मन्दिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं को भगवान श्री रंगनाथ की काले पत्थर में अत्यंत प्रभावशाली एवं मनमोहक मूर्ति के दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होता है! भगवान के मस्तक पर शेषजी के पाँच फनो का छत्र है तथा भगवान के चरणों के समीप प्राथना करते हुए विभीषणजी की प्रतिमा है ! मन्दिर परिसर में स्थित एकसहस्त्र मण्डप तथा गरूड़ मण्डप कलात्मक दृष्टिकोंण से अत्यंत महत्वपूर्ण है ! एकसहस्त्र मण्डप (Hall of one thousand pillars) के खंम्बो पर सुन्दर घोड़े तथा अनेको अन्य भव्य कलाकृतिया बनी हुई है! गरूड़ मण्डप में गरूड़जी की मूर्ति एवं स्वर्ण मंडित गरूड़ स्तम्भ भी विशेषरुप से दर्शनीय है ! मन्दिर के पुजारी जब श्री रंगनाथस्वामी की कपूर से आरती करते हैं तब आरती के प्रकाश में भगवान के अलोकिक दर्शन होते हैं ! इसी परिसर में माता श्री रंगनायकी जी का भी एक भव्य मन्दिर है जिनके दर्शन भी श्रद्धालु परम्परागत रूप से करते हैं !
ऐसी मान्यता है कि जब भगवान राम लंका में विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस आये थे और श्रीराम का अयोध्या के राजा के रूप में राजतिलक सम्पन्न हुआ तो इस समारोह में विभीषण भी सम्मलित हुये थे ! समारोह के पश्चात विभीषण ने अपने देश लंका को प्रस्थान करने के समय प्रभु श्रीराम से उनकी भक्ति का आशीर्वाद माँगा तो श्रीराम ने रघुवंश में पूजित भगवान विष्णु की यह प्रतिमा उनको प्रदान कर दी ! मान्यता है कि पूर्व में ब्रम्हाजी स्वयं भगवान विष्णु की इस प्रतिमा की पूजा किया करते थे जिसे उनके द्वारा कालान्तर में भगवान राम के पूर्वजो को सौंप दी गयी थी ! ऐसी मान्यता है कि जब विभीषण, भगवान विष्णु की इस प्रतिमा को विमान से अपने साथ ले कर लंका जा रहे थे तो रास्ते में उनको किसी कारण इस स्थान(श्रीरंगम) पर अपना विमान उतारना पड़ा एवं जब विभीषण पुनः यहाँ से लंका को प्रस्थान करना चाहते थे तब श्री रंगनाथस्वामी द्वारा विभीषण को अवगत कराया गया कि पूर्व में जब चोलराज धर्मवर्मा द्वारा उन्हें प्राप्त करने के लिये कठोर तप किया गया था तब ऋषि -मुनियो ने राजा को यह आश्वासन दे कर तप से निवृत किया था कि श्री रंग जी यहाँ स्वयं पधारने वाले हैं, इस लिये मेरी इच्छा अब इसी स्थान पर स्थापित होने की है ! साथ ही भगवान ने विभीषण को यह आशीर्वाद भी दिया की मैं लंका की ओर मुख कर के,दक्षिणमुखी हो कर यहाँ स्थित रहूँगा ! ऎसी मान्यता है कि सर्वप्रथम विभीषणजी ने ही लंका के कारीगरों से यहाँ मन्दिर का निर्माण कराया गया था !
वैकुण्ठ एकादशी के दिन श्रीरंगम में बहुत बड़ा महोत्सव आयोजित होता है जब भगवान श्री रंगनाथस्वामी के असंख्य भक्तगण यहाँ एकत्रित होते हैं ! इस अवसर पर श्री रंग जी के मन्दिर का वैकुण्ठ द्वार खुलता है, तथा भगवान की उत्सव- मूर्ति इस द्वार से होती हुई एकसहस्त्र मण्डप में आती है जिसके पीछे श्रदालुओ को भी वैकुण्ठ द्वार से निकलने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होता है ! मन्दिर में वैकुण्ठ द्वार से श्रदालुओ के गुजरने का विशेष महत्व माना जाता है ! इस महोत्सव के समय मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना सम्पन्न की जाती है!