चित्रकूट ,उत्तरप्रदेश -
चित्रकूट, इलाहाबाद से लगभग १२५ कि. मी. की दूरी पर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित
एक अत्यन्त महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है !
चित्रकूट की विन्ध्य पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित कामद गिरि आस्था का मुख्य केन्द्र एवं एक अत्यन्त पवित्र स्थल है जहाँ प्रभु राम ने माता सीता एवं लक्ष्मणजी के साथ बनवास के चौदह वर्षो में लगभग ग्यारह वर्ष व्यतीत किये थे !
चित्रकूट में कामद गिरि की परिक्रमा का विशेष महत्व है! परिक्रमा में प्रथम स्थल मुखारबिंद है, इस के उपरान्त परिक्रमा में छोटे बड़े अनेक मन्दिर मिलेंगे ! कामद गिरि जी की परिक्रमा में आप उस स्थान का दर्शन भी कर सकेंगे जहाँ भगवान श्री राम, भरतजी से मिले थे! ऐसी मान्यता है की इस भावुक मिलन के समय पर् यहाँ के पत्थर भी द्रवित हो गये थे जिसके फलस्वरूप इस पर्वत के पत्थरो पर भगवान श्री राम व भरतजी के चरण-चिन्ह बन गए जो अभी भी देखे जा सकते है ! मान्यता है कि कामद गिरी के दर्शन मात्र से ही सभी प्रकार के दुःख दोष दूर हो जाते !
कामद गिरि के समीप ही लक्ष्मण-पहाड़ी है, जिस के बारे में ऐसी मान्यता है कि श्री लक्ष्मणजी यही बैठ कर रात्रि में पहरा देते थे !
चित्रकूट से लगभग 15 कि. मी की दूरी भरत कूप मन्दिर में एक महत्वपूर्ण कूप है जिसका धार्मिक महात्म भी है !ऎसी मान्यता है कि जब प्रभु राम चौदह वर्षो के बनवास को काटने चित्रकूट आये थे एवं तदुपरांत भरतजी उनको मनाने जब चित्रकूट आये थे तो प्रभु के राज्याभिषेक हेतु वह अपने साथ समस्त तीर्थो का जल भी लाये थे परतु जब प्रभु राम अयोध्या वापस जाने को तैयार नहीं हुए तो भरतजी निराश हो गए और वह जो जल -सामग्री प्रभु के राज्याभिषेक के लिए लाये थे उसको उनके द्वारा इसी कूप में छोड़ दिया गया था! अन्ततः भरतजी प्रभु के खड़ाऊ ले कर परिवार सहित अयोध्या वापस लौट गये थे !
जंगलो के मध्य स्थित सती अनसूया (अत्रि) आश्रम भी एक महत्वपुर्ण धार्मिक स्थल है जिस के समीप से प्रवाहित होने वाली मन्दाकिनी नदी अत्यंत पवित्र मानी जाती है! आश्रम में ऋषि अत्रि, माता अनसुइया एवं भगवान दत्तात्रेय की मुर्तिया भी स्थापित हैं! मान्यता है कि प्रभु राम माता सीता के साथ जब सती अनसूया से मिलने इस आश्रम आये थे तब सती अनसूया ने माता सीता को अनेक शिक्षाएँ दी थी !
मन्दाकिनी नदी के तट पर स्थित राम घाट पर आप स्नान-ध्यान करने के अतिरिक्त नौका विहार का भी आनंद उठा सकते हैं ! यह स्थान (घाट) चित्रकूट में आध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधियों का सदैव एक प्रमुख स्थल रहा है ! मन्दाकिनी नदी के समीप स्फटिक शिला भी प्रभु राम के बनवास अवधि की एक महत्वपुर्ण धरोधर है !
चित्रकूट से लगभग १८ कि. मी. की दूरी पर प्राचीन ग़ुफ़ाओं में स्थित गुप्त गोदावरी भी एक महत्वपुर्ण दर्शनीय स्थल है !
चित्रकूट आने वाले बहुत से श्रद्धालु हनुमान धारा तथा इसके समीप स्थित सीता रसोई के दर्शन भी करते हैं !
हनुमान धारा, राम घाट से लगभग ४ कि. मी. दूर एक पहाड़ी पर स्थित है जहां हनुमान जी की एक भव्य मूर्ति के समीप स्वच्छ जल की एक धारा निकलती है ! ऐसी मान्यता है की जब लंका में हनुमानजी की पूंछ में आग लगा दिए जाने के उपरांत उनके द्वारा लंका जला दी गयी थी, तब उसके बाद प्रभु राम की प्रेरणा से हनुमानजी ने अपनी पूंछ की जलन इसी जलधारा से शांत की थी !