| रामेश्वरम मंदिर |
रामेश्वरम , तामिलनाडु -
तामिलनाडु राज्य मेँ चेन्नई से लगभग 560 किलोमीटर की दूरी पर , बंगाल की खाड़ी के एक द्वीप में स्थित रामनाथस्वामी मन्दिर हिन्दुओ के चार धाम में सम्मलित एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जहाँ भगवान श्री राम द्वारा त्रेता युग में पूजित अदभुत शिव लिँग के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है ! मन्दिर का निर्माण द्रविड़ शैली में किया गया है जिसमे १२१२ अत्यंत सुन्दर व विविध रंगो के स्तंभो पर विश्व के सबसे बड़े गलियारे निर्मित किये गये है ! यह मन्दिर देश में विभिन्न स्थानों पर स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंग में भी प्रमुख माना गया है ! भारत के दक्षिण में समुद्र के समीप यह मंदिर अत्यंत प्राचीन , भव्य एवं विस्तृत है !
मुख्य मन्दिर में प्रवेश एवं दर्शन से पूर्व, प्रचलित मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं को पहले इस तीर्थ में स्थित बाईस कुंड के जल से क्रमवार स्नान करना होता है ! यह सभी कुंड मीठे जल के हैं ! ऎसी मान्यता है कि भगवान राम ने कैलाश पर्वत से उपयुक्त शिवलिंग को लाने का दायित्व हनुमानजी को सौंपा था परन्तु हनुमानजी को शिवलिंग लाने में कुछ विलम्ब होने तथा यह दृष्टिगत रखते हुए कि शिवलिंगकी स्थापना एवं पूजन शुभ महूर्त में ही सम्पादित हो जाये , भगवान श्रीराम की प्रेरणा से माता सीता द्वारा समुद्र के समीप उपलब्ध बालू से ही शिवलिंग का निर्माण कर दिया गया था जो मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में स्थापित ज्योतिर्लिंग है ! तदुपरांत जब हनुमानजी शिवलिंग ले कर पूजास्थल पर पहुंचे तो भगवान श्री राम द्वारा हनुमानजी की भावनाओ को ध्यान में रखते हुये ,उनके द्वारा लाये शिवलिंग को भी इसी मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया ! मन्दिर परिसर में माता पार्वती का भी एक भव्य मन्दिर स्थापित है जिनका दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करना भी अनिवार्य माना गया है ! प्रातः पाँच बजे स्फटिक मणि के रूप में भगवान शिव का जब अभिषेक एवं पूजन किया जाता है तब इस अदभुत दर्शन के लिये भी बड़ी सँख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं !
रामेश्वरम द्वीप में स्थित अन्य महत्वपूर्ण मंदिरो में पंचमुखी हनुमानजी का मन्दिर भी दर्शनीय है ! इस मन्दिर में हनुमानजी की भव्य पंचमुखी प्रतिमा के दर्शन प्राप्त होते हैं ! मान्यता यह है कि भगवान श्री राम की प्रेरणा से उनकी वानर सेना में सम्मलित नल एवं नील आदि वानरों ने समुद्र पर इस द्वीप से लंका तक एक पुल का निर्माण किया गया था जिसमे जल में तैरने /न डूबने वाले पत्थरो का प्रयोग किया गया था ! इस मन्दिर में आप ऐसे जल में तैरते पत्थरो के दर्शन का लाभ भी प्राप्त सकते है !
रामेश्वरम में मुख्य मन्दिर से लगभग 20 किलोमीटर की दुरी पर द्वीप के दूसरे छोर पर स्थित धनुषकोटि एक मनोरम बीच (beach) है तथा इस स्थल तक जाने वाला रास्ता भी बहुत सुन्दर है ! इसी रास्ते पर जाते समय सड़क से थोड़ी दूरी पर समुद्र के किनारे भगवान राम को समर्पित एक अन्य मन्दिर का भी आप दर्शन कर सकेँगे जहाँ भगवान श्री राम द्वारा रावण के भाई विभीषण का राज्याभिषेक किया गया था ! इसी रास्ते पर आप को शंख, सीप व इन से निर्मित वस्तुओ की अनेक दुकाने भी मिलेंगी ,यदि आप इच्छुक हो तो इन वस्तुओ को यहाँ देख अथवा खरीद भी सकते हैं ! सॅटॅलाइट कैमरे से धनुषकोटि से जाफना (श्री लंका) तक छोटे-छोटे द्वीपों की श्रृंखला, जो एक लकीर में दीखती है , उसी को वानरों द्वारा निर्मित राम सेतु माना जाता है !
रामेश्वरम, तामिलनाडु के अनेक नगरों मदुरै ,चेन्नई आदि से रेलवे लाइन द्वारा जुड़ा हुआ है तथा निकटस्त एयरपोर्ट मदुरै में स्थित है ! रेल द्वारा रामेश्वरम जाने पर जब रेलगाड़ी, खाड़ी पर बने पंबन रेल पुल के ऊपर से गुजरती है तब समुद्र में चल रही अनेक नौकाओँ का अत्यन्त मनोरम दृश्य देखने का अवसर भी मिलता है !
तामिलनाडु राज्य मेँ चेन्नई से लगभग 560 किलोमीटर की दूरी पर , बंगाल की खाड़ी के एक द्वीप में स्थित रामनाथस्वामी मन्दिर हिन्दुओ के चार धाम में सम्मलित एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जहाँ भगवान श्री राम द्वारा त्रेता युग में पूजित अदभुत शिव लिँग के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है ! मन्दिर का निर्माण द्रविड़ शैली में किया गया है जिसमे १२१२ अत्यंत सुन्दर व विविध रंगो के स्तंभो पर विश्व के सबसे बड़े गलियारे निर्मित किये गये है ! यह मन्दिर देश में विभिन्न स्थानों पर स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंग में भी प्रमुख माना गया है ! भारत के दक्षिण में समुद्र के समीप यह मंदिर अत्यंत प्राचीन , भव्य एवं विस्तृत है !
मुख्य मन्दिर में प्रवेश एवं दर्शन से पूर्व, प्रचलित मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं को पहले इस तीर्थ में स्थित बाईस कुंड के जल से क्रमवार स्नान करना होता है ! यह सभी कुंड मीठे जल के हैं ! ऎसी मान्यता है कि भगवान राम ने कैलाश पर्वत से उपयुक्त शिवलिंग को लाने का दायित्व हनुमानजी को सौंपा था परन्तु हनुमानजी को शिवलिंग लाने में कुछ विलम्ब होने तथा यह दृष्टिगत रखते हुए कि शिवलिंगकी स्थापना एवं पूजन शुभ महूर्त में ही सम्पादित हो जाये , भगवान श्रीराम की प्रेरणा से माता सीता द्वारा समुद्र के समीप उपलब्ध बालू से ही शिवलिंग का निर्माण कर दिया गया था जो मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में स्थापित ज्योतिर्लिंग है ! तदुपरांत जब हनुमानजी शिवलिंग ले कर पूजास्थल पर पहुंचे तो भगवान श्री राम द्वारा हनुमानजी की भावनाओ को ध्यान में रखते हुये ,उनके द्वारा लाये शिवलिंग को भी इसी मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया ! मन्दिर परिसर में माता पार्वती का भी एक भव्य मन्दिर स्थापित है जिनका दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करना भी अनिवार्य माना गया है ! प्रातः पाँच बजे स्फटिक मणि के रूप में भगवान शिव का जब अभिषेक एवं पूजन किया जाता है तब इस अदभुत दर्शन के लिये भी बड़ी सँख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं !
![]() |
| पंबन रेल पुल |