सिद्धि विनायक मंदिर मुंबई -
देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणपति के विश्व प्रसिद्ध "सिद्धि विनायक मंदिर मुंबई" की मान्यता सर्व विदित है ! यह मंदिर मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित है जहां प्रतिदिन असंख्य श्रद्धालु सिद्धि विनायक के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओ के पूर्ण होने का वरदान प्राप्त करते हैं ! मन्दिर के सुसज्जित गर्भ गृह में सिद्धि विनायक की लगभग ढ़ाई फिट लम्बी एवं दो फिट चौड़ी , चार भुजाओ वाली अत्यन्त भव्य व मनमोहक प्रतिमा है जिन की सूड़ दाहिनी ओर घूमी हुई है !सिद्धि विनायक की प्रतिमा के एक और रिद्धी तथा दूसरी ओर सिद्धि की प्रतिमाए भी स्थापित हैं जिन को कि सफलता, सम्पन्नता एवं सौभाग्य की देवियाँ माना जाता है !गर्भ गृह के बाहर परन्तु मंदिर परिसर के अन्दर ही हनुमानजी की स्थापित एक प्रतिमा की भी पूजा अर्चना की जाती है ! मंदिर परिसर में भगवान गणेश के वाहन मूषक की एक आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित है ! ऎसी मान्यता है कि गणपति को प्रसाद में मोदक अधिक पसन्द है ! मन्दिर में प्रवेश करने से पूर्व रास्ते में फूल -मालाओं ,नारियल एवं मोदक व लड्डुओं आदि प्रसाद की अनेंक दुकाने स्थित हैं जहाँ से श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार प्रसाद खरीद कर भगवान को अर्पित कर सकते है !
मंगलवार को सिद्धि विनायक के दर्शन का विशेष महत्व है अतःसप्ताह के इस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है ! मन्दिर प्रबंधन में एक उच्च स्तर की गुणवत्ता प्राप्त कर लेने के फलस्वरूप इस मंदिर को ISO 9001 : 2008 प्रमाण -पत्र भी प्राप्त हुआ है ! मन्दिर के प्रांगड़ में फोटोग्राफ़ी की अनुमति नहीं है !

महाराष्ट्र प्रान्त में भगवान गणपति के प्रति श्रद्धा एवं गणेश पूजन की परम्परा विशेष उल्लेखनीय है तथा प्रान्त में विभिन्न आठ स्थानों पर गणेशजी के जो अष्टविनायक मंदिर स्थित हैं उन सभी का विशेष महत्व माना गया है !
गत गणेश चतुर्थी को मुझे मुंबई के अनेक गणेश मंडपों के भ्रमण एवं पूजा अर्चना में सम्मलित होने का अवसर मिला! इस अवसर पर श्रद्धा व भक्ति के साथ -साथ महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत की भी अनुभूति प्राप्त होती है! जिस उल्लास और भक्ति से श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे छोड़ते हुए मंडप में स्थापना हेतु ले जाते है ,उस जुलूस में सम्मलित होना, तदुपरान्त गणपति की पूजा अर्चना एवं सांयकालीन आरती में भाग लेना निश्चित रूप से एक सौभाग्य का विषय है ! गणेश चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी तक यह उत्सव मनाया जाता है तथा इस अवधि में गणपति के मण्डपों में गणपति बप्पा मोरया ,मंगल मूर्ती मोरया के जयकारों के साथ श्रद्धालु अपना श्रद्धा एवं विश्वास व्यक्त करते दिखाई देते हैं !

No comments:
Post a Comment