हिन्दूओ के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल-
पुराने समस्त तीर्थ एवं मन्दिर पृथ्वी के धनात्मक (Positive) ऊर्जा के केन्द्र हैं तथा इन तीर्थो /मन्दिरो में दर्शन एवं प्रार्थना से मोक्ष प्राप्ति व आध्यात्मिक लाभ तो होता ही है साथ ही वैज्ञानिक कारणों से भी सुख और शांति की प्राप्त होती है ! जब कोई व्यक्ति मंदिर में नंगे पाँव प्रवेश करता है तो शरीर भूमि के सीधे सम्पर्क में आता और नकारात्मक विचार बाहर निकलने लगते है , जब वह मूर्ति के सम्मुख हाथ जोड़ता है तो शरीर में ऊर्जा का संचरण होता है ,जब हम सिर झुकाते हैं तो मूर्ति से परावर्तित तरंगे सकारात्मक विचार लाती हैं !मन्दिर में प्रार्थना/ उच्चारण करने से शिखर की भीतरी सतह से टकरा कर ध्वनि तरंगे शरीर की आवृति में सुधार लाती है जिससे की व्यक्ति को सुख एवं विश्वास का अनुभव होता है !
महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में सर्वप्रथम भारतवर्ष के चार कोनो में स्थित चारधाम अति महत्वपूर्ण माने जाते है, जो निम्नवत है -
१-बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड
२-द्वारिकापुरी गुजरात
३-जगन्नाथ पुरी ओड़ीसा
४-रामेश्वरम धाम तमिलनाडु
उपरोक्त के अतिरिक्त, देश के विभिन्न स्थानो पर स्थित द्वादश (१२) ज्योतिर्लिंग के दर्शन का विशेष महत्व है जो निम्नवत है -
१- सोमनाथ गुजरात
२- भीमाशंकर महाराष्ट्र
३- त्रियम्बकेश्वर महाराष्ट्र
४- काशी विश्वनाथ उत्तरप्रदेश
५- श्रीशैलम (मल्लिकार्जुन) आंध्रप्रदेश
६- केदारनाथ उत्तराखण्ड
७ -महाकालेश्वर मध्य प्रदेश
८- वैद्यनाथ (जो झारखण्ड प्रान्त में स्थित है ) परन्तु अनेक श्रद्धालु परली बैजनाथ स्थित मंदिर में स्थापित शिव लिंग को भी ज्योतिर्लिंग मानते हैं !
९- रामेश्वरम तमिलनाडु
१०-ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश
११- घ्रिश्नेश्वर महाराष्ट्र
१२- नागेश्वर गुजरात
इसके अतिरिक्त भारतवर्ष में स्थित निम्न पाँच नाथ मंदिरो के दर्शन किये जाने का भी विशेष महत्व माना गया है -
१- बद्रीनाथ उत्तराखण्ड
२- द्वारिका नाथ गुजरात
३- श्री नाथ राजस्थान
४- जगन्नाथ ओड़ीसा
५ - रंगनाथ तमिलनाडु
भारतवर्ष में स्थित निम्न सात मोक्षदायनी पुरी( नगरो )के भ्रमण अथवा इन में वास करने को भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है -
१- सोमनाथ गुजरात
२- भीमाशंकर महाराष्ट्र
३- त्रियम्बकेश्वर महाराष्ट्र
४- काशी विश्वनाथ उत्तरप्रदेश
५- श्रीशैलम (मल्लिकार्जुन) आंध्रप्रदेश
६- केदारनाथ उत्तराखण्ड
७ -महाकालेश्वर मध्य प्रदेश
८- वैद्यनाथ (जो झारखण्ड प्रान्त में स्थित है ) परन्तु अनेक श्रद्धालु परली बैजनाथ स्थित मंदिर में स्थापित शिव लिंग को भी ज्योतिर्लिंग मानते हैं !
९- रामेश्वरम तमिलनाडु
१०-ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश
११- घ्रिश्नेश्वर महाराष्ट्र
१२- नागेश्वर गुजरात
इसके अतिरिक्त भारतवर्ष में स्थित निम्न पाँच नाथ मंदिरो के दर्शन किये जाने का भी विशेष महत्व माना गया है -
१- बद्रीनाथ उत्तराखण्ड
२- द्वारिका नाथ गुजरात
३- श्री नाथ राजस्थान
४- जगन्नाथ ओड़ीसा
५ - रंगनाथ तमिलनाडु
भारतवर्ष में स्थित निम्न सात मोक्षदायनी पुरी( नगरो )के भ्रमण अथवा इन में वास करने को भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है -
१- काशी उत्तरप्रदेश
२- अयोध्या उत्तरप्रदेश
३- उज्जैन (अवन्तिका ) मध्य प्रदेश
४- मथुरा उत्तरप्रदेश
५- हरिद्वार (मायापुरी ) उत्तराखण्ड
६- द्वारिकापुरी गुजरात
७- काँचीपुरम तमिलनाडु
उपरोक्त के अतिरिक्त हिन्दू धर्म से संबधित निम्न मन्दिरो की यात्रा /दर्शन को अत्यधिक महत्वपूर्ण मानते हुये प्रतिदिन असंख्य श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने जाते है -
१ - तिरुपति बालाजी मन्दिर आंध्रप्रदेश
२- माता वैष्णो देवी मन्दिर जम्मू एंड कश्मीर
३- मीनाक्षी-सुन्दरेश्वर मन्दिर तमिलनाडु
४- पद्मनाथस्वामी मन्दिर केरल
उपरोक्त के अतिरिक्त माता के महत्वपूर्ण शक्तिपीठ तथा देश में स्थित कुछ प्रधान देवी -विग्रह और उनके स्थान निम्नवत है (यह सूची पूर्ण नहीं है ,देवी मन्दिर एवं शक्तिपीठ के बारे में विद्वान एवं श्रद्धालु अपनी -अपनी आस्था एवं शोध के अनुसार मान्यता रखते हैं ,यहाँ केवल धार्मिक ग्रन्थों /पुस्तकों में वर्णित कुछ महत्व पूर्ण देवी मन्दिरो का ही उल्लेख किया जा रहा है )
१- कामाख्या मंदिर गुवाहाटी,आसाम
२- कन्याकुमारी मन्दिर तमिलनाडु
३- अम्बादेवी गुजरात
४- विंध्यवासिनी देवी उत्तरप्रदेश
५- हरिसिद्धी मन्दिर तथा गढ़ कालिका मन्दिर उज्जैन मध्य प्रदेश
६- कालीघाट मन्दिर कोलकता पश्चिम बंगाल
७ -कात्यायनी देवी बृन्दाबन उत्तरप्रदेश
८ -अलोपी देवी प्रयाग उत्तरप्रदेश
उपरोक्त वर्णित धार्मिक स्थलों के अतिरिक्त निम्न तीर्थो के भ्रमण का भी विशेष महत्व है-
१- बृन्दाबन उत्तरप्रदेश
२ -चित्रकूट उत्तरप्रदेश
३ -पुष्कर राजस्थान
४ -श्री रंगम तमिलनाडू
५ -प्रयाग उत्तरप्रदेश
भारतवर्ष में लगभग प्रत्येक प्रान्त में अनेको तीर्थ स्थल एवं अनेकों मन्दिर स्थित हैं तथा श्रद्धालु अपनी आस्था एवं श्रद्धा के अनुसार महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलो व मन्दिरो को स्वयं सूचीबद्ध कर सकते हैं ! मेरे द्वारा भी अपने इस पोस्ट में उपरोक्तानुसार जिन तीर्थ स्थलो व मन्दिरो का उल्लेख किया गया है,वह भी पूर्ण सूची नहीं है ! वस्तुतःमै प्रथम चरण में जिन तीर्थ स्थलो व मन्दिरो के बारे में अपने भ्रमण /जानकारी के आधार पर लिखना चाहता हूँ उनका ही उल्लेख किया गया है ,इसके उपरान्त अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलो व मन्दिरो के बारे में भी अपने अनुभव के आधार पर लिखना चाहूँगा !
No comments:
Post a Comment